श्यामपुर नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष बने सूरज थापा।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

श्यामपुर नव युवक मंगलदल का सर्वसम्मति गठन किया गया है। जिसमें सूरज थापा को अध्यक्ष एवं सागर कुमार सचिव बनाए गए।
ग्राम सभा श्यामपुर की खुली बैठक पंचायत घर में ग्राम प्रधान विजयलक्ष्मी पंवार आहुत की गई। बैठक में पिछली कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिण का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सूरज थापा अध्यक्ष, यशवीर रावत उपाध्यक्ष, सागर कुमार सचिव, राजीव राजभर सह सचिव, मनदीप उनियाल कोषाध्यक्ष एवं विनोद सिंह रावत, विनीत कश्यप, ईश्वर सिंह, विशाल सिंह एवं कारण सिंह पंवार क्रमशः सदस्य मनोनीत किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161