सिद्धपीठ श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।


नई टिहरी।पब्लिक लाईव टुडे

सावन मास के अंतिम सोमवार को  जनपद की गजा तहसील अंतर्गत पट्टी क्वीली की ग्राम सभा जखोली में भागीरथी के तट  स्थित सिद्धपीठ श्री कोटेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

पवित्र भागीरथी में डुबकी लगाने के बाद शिवभक्त हाथों में गंगाजल लेकर लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए। घंटों इंतजार के बाद भक्तों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की और मां पार्वती के साथ शिव के प्राकृतिक रूप में विराजमान विशाल शिवलिंग पर श्रद्धा भाव से जलाभिषेक किया। मंदिर में “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।

महंत गुणानंद गिरी के अनुसार कोटेश्वर महादेव मंदिर अत्यंत जाग्रत और सिद्धपीठ है। सावन के सोमवार को यहां जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते टिहरी के साथ-साथ आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। उन्होंने बताया की वैसे बर्ष भर यहां पर भक्तों का तांता गया रहता है पर सावन में भक्त यहां पर भारी संख्या में आते हैं और मंदिर मे पूजा अर्चना के साथ ही जलाभिषेक करते हैं। और शिव उनकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। 

प्रशासन और मंदिर समिति की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और जलाभिषेक की सुव्यवस्थित व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161