ऋषिकेश विधानसभा के चारों मंडल में 11 से 14 अगस्त तक आयोजित होगी तिरंगा यात्रा। प्रेमचंद अग्रवाल


ऋषिकेश ।पब्लिक लाईव टुडे

ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि उनकी विधान सभा के चारों मंडलों में 11अगस्त से 14अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 

ऋषिकेश विधायक डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय में ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन क्रमशः 11 अगस्त को छिद्दरवाला, 12 अगस्त को श्यामपुर, 13 अगस्त को ऋषिकेश तथा 14 अगस्त को वीरभद्र मंडल में किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि यह अभियान राष्ट्रभक्ति, एकता और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता इस आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। बैठक में ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, वीरभद्र मंडल महामंत्री पुनीता भंडारी, श्यामपुर मंडल महामंत्री सतपाल राणा, वीरभद्र महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी धस्माना, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, सौरभ गर्ग, सुमित सेठी, जीतेन्द्र पाल पाठी, गोपाल सती, सोनू पाण्डे, विपिन कुकरेती आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161