पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं। एस एस पी देहरादून


देहरादून।पब्लिक लाईव टुड

शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि के साथ-साथ उनकी गतिविधियों पर भी पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। जिससे दून पुलिस के आपरेशन प्रहार की  कार्यवाही के तहत अभी तक हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही अमल में लाई जा चुकी है।हुडदंग, मारपीट व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 98 छात्रों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु पुलिस ने सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 04 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की कार्यकी की जा चुकी है।  एस एस पी देहरादून परमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जिले  में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा पढाई की आड में हुडदंग करने तथा आपराधिक गतिविधियों में लिप्त छात्र,छात्राओं के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ संबंधित शिक्षण संस्थानों में भी उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में पुलिस द्वारा लगातार आपराधिक गतिविधियों, हुडदंग, नशा खोरी, जैसी घटनाओं में लिप्त पाये जाने वाले छात्रों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही ऐसे सभी छात्रों की सूची तैयार कर, उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों व प्राप्त शिकायतों के विवरण सहित रिपोर्ट संबंधित यूनिवर्सिटी प्रशासन को प्रेषित की गई है, जिसमें उक्त छात्रों के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की संस्तुति की गई है।

पुलिस द्वारा अब तक आपराधिक गतिविधियों/नशे के कारोबार व मारपीट व हुडदंग में शामिल रहे विभिन्न शिक्षण संस्थानों के 98 छात्रों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट भेजते हुए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत 84 छात्रों के विरुद्ध निलंबन तथा 04 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा सभी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बाहरी छात्रों की पृष्ठभूमि की जांच करते हुए उनकी गतिविधियों पर भी लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।

एसएसपी दून की सभी छात्र-छात्राओं को स्पष्ट हिदायत, छात्र जीवन भविष्य निर्माण का समय है, इसे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहकर बर्बाद न करें। किसी भी छात्र की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने अथवा किसी आपराधिक क्रियाकलाप में संलिप्तता पाये जाने पर उसके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161