बरसाती पानी के बहाव की चपेट में आने से क्रेटा में सवार युवक युवती की मौत।


देहरादून। पब्लिक लाईव टुडे

देहरादून के प्रेम नगर क्षेत्र में बरसाती पानी के बहाव में आने से क्रेटा वाहन में सवार युवक युवती की मौत हो गई,जबकि दूसरी युवती घायल हो गई। जिसे एस डी आर एफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया।

देर रात्रि थाना प्रेमनगर क्षेत्र के लोअर कंडोली, पौंधा रोड स्थित कंडोली पुल के पास क्रेटा वाहन संख्या RJ 13 CE 5641 के तेज बरसाती बहाव में बहने की सूचना पर SDRF टीम डाकपत्थर, अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंचकर SDRF टीम ने तुरंत खोज व बचाव अभियान अभियान शुरू किया गया। सूचना के अनुसार उक्त क्रेटा वाहन में 01 युवक एवं 02 युवतियां सवार थे। SDRF टीम द्वारा विपरीत परिस्थिति के बाबजूद रात में खोज व बचाव अभियान चलाया।

सर्चिंग के दौरान घटनास्थल से लगभग 02 किलोमीटर दूर सहज पुत्री गुलशन बवेजा को घायल अवस्था में रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया गया।

वहीं सर्चिंग के दौरान वाहन में सवार अक्षय पुत्र श्री मुकेश, उम्र 20 वर्ष, निवासी जयपुर, राजस्थान एवं एक अन्य युवती का शव बरामद कर लिया गया। दोनों शवों को आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द किया गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई। प्रतिकूल परिस्थितियों एवं तेज बरसाती बहाव के बावजूद SDRF जवानों द्वारा पूरी रात लगातार रेस्क्यू एवं सर्चिंग कार्य किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161