रायवाला पुलिस ने लाखों रुपए के अवैध गांजे के साथ मेरठ की एक महिला सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे अभियान में रायवाला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।
रायवाला पुलिस के अनुसार खाण्डगांव पुलिया से करीब 50 मीटर फासले पर चेकिंग के दौरान UP15EC-4286 नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार अंकित कश्यप पुत्र सूरजभान कश्यप निवासी डी-1/466 गली नंबर 03 अशोक नगर शारदा उत्तरपूर्वी दिल्ली हाल निवासी मौहल्ला कृष्णा कालोनी रोहेटा रोड़ फाजलपुर जनपद मेरठ उप्र उम्र 23 वर्ष व निशा जाटव पत्नी हिमांशु जाटव निवासी सहारण मेडिकल स्टोर के पास गोलाबड़ रोहतास रोड़ जनपद मेरठ, उप्र, उम्र 34 वर्ष की तलाशी लेने पर उनके पास से 5 किलो 315 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद अवैध गांजे की कीमत बाजार में लाखों रुपए आंकी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ कोतवाली रायवाला में मु0अ0सं0 147/2026 धारा 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज कर तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। पुलिस के अनुसार अंकित मेरठ में DDS डांस स्टूडियो में बच्चों को डांस सिखाता है और निशा के बच्चे भी वहीं डांस सीखते हैं। पूछताछ में अंकित ने बताया कि बरामद गांजा वह मेरठ के एक स्थानीय तस्कर से खरीद कर लाया था। दोनों इसे ऋषिकेश में नशे के आदी स्थानीय लोगों को ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में थे, लेकिन ऋषिकेश पहुंचने से पहले ही पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि निशा के पति को भी पूर्व में मेरठ पुलिस ने अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस टीम में उनि योगेश चन्द्र खुमरियाल, हेड कांस्टेबल चन्द्रपाल, कांस्टेबल धर्मालाल, हंसराज, विकास कुमार और महिला कांस्टेबल नीलम शामिल थे।