हरितालिका तीज पर्व के अवसर पर तीर्थनगरी ऋषिकेश व उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही महिलाओं ने पूजा अर्चना, भजन, कीर्तन का आयोजन कर पर्व को पारम्परिक रूप में मनाया।
सोमवार को हरितालिका तीज पर्व के अवसर पर विशेषकर गोर्खा समुदाय की महिलाओं ने निर्जला व्रत रखते हुए क्षेत्र के रायवाला, छिद्दरवाला, हरिपुरकलां, बीरभद्र सहित ऋषिकेश व डोईवाला, लच्छीवाला क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक व पूजा अर्चना, भजन कीर्तन का आयोजन व शिव पार्वती की आराधना के साथ तीज पर्व को को मनाया। विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही जलाभिषेक व पूजा अर्चना कर आपने पति की दिर्धयु की कामना की। मालवीय नगर स्थित दुर्गा मन्दिर में आयोजित तीज कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक डॉ प्रेम चन्द अग्रवाल ने पहुँच कर महिलाओं को हरितालिका तीज की बधाई दी। वहीं प्रतीतनगर रायवाला स्थित होशियारी मन्दिर प्रांगण में मन्दिर सांइटि व गोर्खाली सुधार सभा रायवाला के संयुक्त आयोजन पर तीज मेले का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न खाद्य समग्रीयों व महिलाओं के श्रृंगार से सम्बंक्षित स्टॉल और विभिन्न प्रकार के झूले लगाए गए। आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचकर महिलाओं व बच्चों ने मेले का आनन्द लिया और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों व खिलौनों की खूब खरीददारी की।
इस अवसर पर गोर्खाली सुधार सभा रायवाला उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा, क्षेत्र पंचायत सदस्य ऋषिराम शर्मा, अरविन्द क्षेत्री, नेपाली मॉडल नीतू कोइराला, इबकला शर्मा, अल्का क्षेत्री, यशोदा शर्मा, दुर्गा क्षेत्री, प्रिया ढकाल, माया घले, सरस्वती अधिकारी, कृष्णा गोसाईं, दुर्गा शर्मा, धनकला शर्मा, भवानी शर्मा, संगीता गरुँग, रेनू क्षेत्री, विजेता क्षेत्री, आरती थापा, पुष्पा मल्ल, मुन्नी थापा, गीता थापा, नीतू बिस्ट, उषा व नीलम आदि मौजूद रहे।