राहुल गांधी के अनर्गल बयानों से ऋषिकेश भाजपाइयों में उबाल। विरोध प्रदर्शन कर जताया आक्रोश


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

राहुल गांधी के राष्ट्रीय  सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल  के संबंध में की गई अनर्गल बयानों के विरोध में जिला कार्यालय, ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल जी के नेतृत्व में एकत्रित भाजपाइयों ने राहुलगांधी व कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल ने  कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर विषय पर इस प्रकार की गैर-जिम्मेदाराना टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।  कहा कि  अजित डोभाल ने अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र सेवा में समर्पित किया है और उन पर इस प्रकार के आक्षेप देश के सुरक्षा तंत्र का मनोबल गिराने वाले हैं। कांग्रेस नेतृत्व को इसके लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।

जिला महामंत्री श्री प्रतीक कालिया ने  कहा कि देश की सुरक्षा में लगे व्यक्तियों का अपमान किसी भी स्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता इस प्रकार की बयानबाजी का हर स्तर पर विरोध करेंगे। कहा कि राहुल गांधी को अपने बयान को तत्काल वापस लेना चाहिए।

विरोध प्रदर्शन में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्षा कुसुम कंडवाल, नगर निगम ऋषिकेश की पूर्व महापौर अनीता ममगाईं, रविंद्र राणा, ज्योति सजवान , मनोज ध्यानी, सुरेंद्र सुमन, टुटेजा, राजपाल ठाकुर, दीपक धमीजा , दिनेश सती , नितिन सक्सेना, राजेश दिवाकर, राधेश्याम जाटव, सोनू पांडे, जीतेंद्र पाल, आशु अरोड़ा, सौरभ अग्रवाल, पूर्णिमा तायल, मोनिका गर्ग, दुर्गा जिंदल, विनोद डिमरी , अनिरुद्ध शर्मा, जगावर सिंह, कौशल बिजलवान, मयंक शर्मा, प्रतीक पाल, शिवम शाह, चंद्रेश्वर यादव आदि  उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161