पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश
सूरजमणी सिलस्वाल
स्टेट डिजास्टर रिलीफ फोर्स उत्तराखंड की ढालवाला टीम ने देव वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ मशीनों, औजारों और उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर टीम के प्रभारी निरीक्षक कवींद्र सजवाण ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जयंती पर सभी जवानों ने मशीनों, औजारों और उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की। और भगवान विश्वकर्मा से शक्ति, दक्षता और सफलता की कामना की। इस दौरान सभी जवानों ने यह संकल्प लिया कि आपदा प्रबंधन के कार्यों में सदैव तत्पर रहकर उपकरणों व मशीनों का बेहतर रख-रखाव और सदुपयोग किया जाएगा। कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन और निर्माण का देवता माना जाता है। ऐसे में इस दिन मशीनों, उपकरणों और औजारों की पूजा कर उनके प्रति आभार प्रकट करना भारतीय संस्कृति व परंपरा है। इस अवसर पर सभी जवानों ने आपस एक दूसरे को मिठाई खिलाकर भगवान विश्वकर्मा जंयती की शुभकामनाएं दी।

