भीषण दैवीय आपदा में हमारी टीम उत्तराखंड के साथ हैं। प्रतीक कालिया


पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

 

इस समय समूचा उत्तराखंड भीषण आपदा की चपेट में है। अत्यधिक वर्षा के कारण नदी,नाले उफान पर हैं। वर्षा के कारण आई भीषण बाढ़ का पानी खेत खलियान,फसलें बर्बाद हो गई है तो दूसरी तरफ रिहायशी इलाकों की सड़के गलियां जल मग्न होने से आम जीवन अस्त,व्यस्त हो गया है। बाढ़ का पानी  मिट्टी गाद घरों में घुसने से सारा समान नष्ट हो गया है इस विकट परिस्थिति में भाजपा ऋषिकेश के जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि
पूरा उत्तर भारत इस समय दैवीय आपदा की भीषण मार झेल रहा है और हमारा उत्तराखंड भी इसकी चपेट में है।
सोमवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने देहरादून ज़िले में भारी तबाही मचाई है। कई स्थानों से जान-माल की क्षति की चिंताजनक खबरें मिल रही हैं।

 

ऐसे समय में हम सबकी ज़िम्मेदारी है कि अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, सतर्क रहें और एक-दूसरे की हर संभव मदद करें। शासन-प्रशासन राहत व बचाव कार्यों में पूरी निष्ठा से जुटा है।

 

कहा कि हमारी टीम उत्तराखंड में बाढ़  आपदा पीड़ितों के साथ खडी़ हैं और हर संभव सहायता के लिए तत्पर हैं। किसी भी आवश्यक मदद के लिए आप स्क्रीन पर दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। संकट की इस घड़ी में धैर्य बनाए रखें और अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

आपदा की इस घड़ी में हमारी टीम आपकी सहायता के लिए सदैव तत्पर है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आप हमारी टीम से  निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते है।

  • +91785267390

  • +91789503378

  • +918077918269

  • +919760656344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161