गढ़ महोत्सव में “पांडवाज” के सितारे बिखेरेंगे सांस्कृतिक कला का रंग।
पब्लिक लाईव टुडे। सूरजमणी सिलस्वाल
“ईगास बग्वाल” गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश 30 अक्टूबर को मनाया उत्तराखंड का लोक पर्व ईगास बग्वाल, 11 वें गढ़ रक्षक महोत्सव में संस्थान करेगा 11 बुनकरों, शिल्पकारों व सामाजिक सेवकों को सम्मानित।
पांडवाज की टीम मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। भेलू भी खेला जाएगा, 34 प्रकार के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। 5 हजार कूपन निःशुल्क वितरित किए गए है। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश 30 अक्टूबर को गुमानीवाला स्थित शहीद स्मारक अमितग्राम में उत्तराखण्डी सांस्कृतिक लोकपर्व ईगास की पूर्व संध्या पर 11वां गढ़ रक्षक महोत्सव का आयोजन करेगा। इस अवसर पर जहां संस्थान द्वारा भैलू नृत्य, मंडाण, सांस्कृतिक प्रस्तुति, उत्तराखण्डी व्यसनों व पांडव नृत्य का आयोजन करेगा वहीं उत्तराखंड के 11 बुनकरों, शिल्पकारों व सामाजिक सेवकों को सम्मानित किया जाएगा।
रविवार को ऋषिकेश में पत्रकारों को जानकारी देते हुए गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश के अध्यक्ष रविंद्र सिंह राणा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ 30 अक्टूबर को सांय चार बजे मुख्य अतिथि ऋषिकेश विधायक व पूर्व कैबिनेट डॉ प्रेम चंद अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि राज्य मंत्री मंत्री वीरेंद्र दत्त सेमवाल करेंगे। इस अवसर पर जहां भैलू नृत्य, मंडाण, सांस्कृतिक प्रस्तुति, उत्तराखण्डी व्यसनों व पांडव नृत्य का आयोजन करेगा वहीं उत्तराखंड के 11 बुनकरों, शिल्पकारों व सामाजिक सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें विष्णु प्रसाद सेमवाल बुनकर एवं समाजसेवी भिगुन टिहरी, महिमानंद तिवारी कास्ट शिल्प मूर्तिकार बड़कोट उत्तरकाशी, श्रीमती गंगा राणा हथकरघा बुनकर खटीमा, अमित कुमार लौहा शिल्प लोहाघाट चंपावत, कुमारी अर्पण पनेरु चित्रकला नागनाथ चंपावत, बबीता कोहली ऐपण जाखनी पिथौरागढ़, अनिल टम्टा बुड काफ्ट हुडेती पिथौरागढ़, राधा देवी हैंडलूम डीडीहाट पिथौरागढ़, जय श्री कुंवर गोदांबरी हैंडलूम देहरादून, गार्गी स्वयं सहायता समूह निर्मला उनियाल पहाड़ी उत्पाद अमित ग्राम व गायत्री स्वयं सहायता समूह शशि पहाड़ी मिठाई शामिल है। उन्होंने बताया कि इस ईगास पर्व को मनाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से रूबरू कराना। कहा कि हमारे इस लोक पर्व ईगास को केवल पहाडों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है पर मैदानी क्षेत्रों में इसको नहीं मनाया जाता था। जिससे हमारे बच्चों को इस ईगास पर्व की जानकारी नहीं थी, कहा कि जब से ऋषिकेश में गढ़ सेवा संस्थान ऋषिकेश ने इस लोकपर्व ईगास की शुरुआत की तब से अन्य स्थानों पर भी इसका बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया जा रहा है। कहा कि संस्थान का यह 11 वां आयोजन हैं। 34 प्रकार के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। जिसमें बच्चों को 5 हजार कूपन निःशुल्क वितरित किए गए है। कहा इस आयोजन का पूरा खर्चा संस्थान व्यय करता है। कहा कि इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल का उन्हें पूरा सहयोग प्राप्त होता है। इस अवसर पर संस्थान के कोषाध्यक्ष अरुण बडोनी, सचिव गोपाल सती, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह रावत, निदेशक देवेंद्र सिंह नेगी, मनोज ध्यानी, ताजेंद्र सिंह नेगी, दिनेश सिंह पायल, सुमित पंवार, भगवती प्रसाद रतूड़ी व विजय सिंह रावत मौजूद थे।

