अवैध शराब तस्करी में महिला समेत तीन गिरफ्तार।


ऋषिकेश।पब्लिक लाइव टुडे

जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने रविवार रात बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान अवैध शराब की तस्करी करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार 26/27 जुलाई की रात को गठित टीमों ने जंगलात बैरियर और साई मंदिर आईडीपीएल क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पहली कार्यवाही में स्कूटी संख्या UK 07BG-3229 से शराब ले जा रहे अनुज रावत पुत्र करण सिह रावत निवासी छिददरवाला थाना रायवाला हाल पता होटेल स्वामी ग्रीन चीली श्यामपुर ऋषिकेश जनपद देहरादून को पकड़ा गया। उसके पास से 52 पव्वे IMPERIAL BLUE WHISKY अंग्रेजी शराब और 41 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में अनुज ने बताया कि वह यह शराब रायवाला के ठेके से लेकर आया था। उसके खिलाफ मु0अ0सं0-330/2026 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्यवाही साई मंदिर के पास की गई। यहां कार संख्या UK07BD-4238 से 720 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब ले जा रहे संजय कुमार पुत्र बुद्ध सिंह निवासी रानीपुर थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 35 वर्ष व सपना पत्नी रामकुमार निवासी कृष्णा नगर कालोनी थाना ऋषिकेश जनपद देहरादून उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में बताया कि शराब वे हरिद्वार के भगवानपुर स्थित देशी ठेके से लेकर आए थे। इनके खिलाफ मु0अ0सं0-332/2026 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया व दोनों वाहनों को भी सीज कर दिया। 

पुलिस टीम में एसआई शैलेन्द्र ममगई, हेड कांस्टेबल अमित राणा, कांस्टेबल कुंदन चंद्र सोहन सिह, हिमांशु कुमार, सुन्दर सिह, बिजेन्द्र पुडींर व मोनिया चौधरी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161