श्रीनगर डेम का पानी छोड़ने से गंगा नदी का बड़ा जल स्तर। जल पुलिस ने घाटों में जारी की चेतावनी।


ऋषिकेश। पब्लिक न्यूज लाइव

  • भारी बारिश के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर दून पुलिस

  • भारी बारिश के कारण नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत

  • नदी/ नालों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से लोगो को नदी नालों के किनारे न जाने की दी जा रही चेतावनी

  • सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर लिया जा रहा स्थिति का जायजा

देहरादून तथा पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत दून पुलिस  अलर्ट मोड के साथ हर परिस्थिति की  मॉनिटरिग कर रही हैं। भारी बारिश के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग- अलग टीमें निगरानी कर  हर स्थिति पर लगातार सतर्क बनी हुई है, साथ ही रात्रि से ही लगातार नदी/ नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी/ नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है। नदी किनारे संवेदनशील स्थानों में राबड़ी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।इसके अतिरिक्त श्रीनगर डैम से पानी छोड़े जाने के कारण ऋषिकेश क्षेत्र में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने के दृष्टिगत पुलिस टीमो द्वारा लगातार गंगा घाटों पर  लोगों को सचेत करते हुए  नदी किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161