राजकीय इंटर कालेज आई डी पी एल वीरभद्र के छात्र छात्राएं घर घर तिरंगा यात्रा अभियान के अंतर्गत आज विशाल तिरंगा यात्रा को पार्षद जनप्रतिनिधि सुश्री मुस्कान तथा हर्षवर्धन शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा के अंतर्गत विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई (एन.एस.एस.) और राष्ट्रीय कैडेट (एनसीसी) कैडेट्स तथा समस्त छात्र,छात्राओं व अध्यापक गणों सहित कक्षा 6 से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने किया।
एन सी सी बैंड के साथ छात्र,छात्राओं ने तिरंगा यात्रा का की अगवाई की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया, वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र सिंह रावत, सुरेश चंद्र बलोदी ललित मोहन जोशी, हरेंद्र राणा, सुशील सैनी, श्रीमती रेखा पवार, श्रीमती इंदू सिंह, श्रीमती अनामिका रावत, श्रीमती सुनीता पवार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिलोक चंद सोनी, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता,ऋषि राम उनियाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनंत पाल, प्रधान सहायक आशीष थपलियाल, श्रीमती शोभा जगूड़ी, राजेश नेगी कमलेश्वर प्रसाद नौटियाल, विनोद पवार, मनोज शर्मा, बालवीर रावत सहित समस्त विद्यालय परिवार के शिक्षक शिक्षिकाएं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।