पूर्व सैनिक एवं अर्ध सैनिक बलों के प्रतिनिधियों ने ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से उनके ऋषिकेश स्थित कैंप कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सैनिक कैंटीन के लिए भूमि उपलब्ध कराए जाने की मांग की।विधायक अग्रवाल ने प्रतिनिधियों की मांग पर नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश विजयनाथ शुक्ला को पत्र प्रेषित कर सैनिक कैंटीन के लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने को कहा। कहा कि पूर्व सैनिकों एवं अर्धसैनिक बलों के जवानों ने देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, ऐसे में उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना हम सभी का दायित्व है।
अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि सैनिकों की इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर कुंदन सिंह नेगी, उपेंद्र सिंह, हिम्मत सिंह नेगी, बृजमोहन मनोरी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।