जल, जंगल और जमीन बचाना उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की चुनावी घोषणाओं के मुख्य बिंदु होंगे। सुधीर राय


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

 उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने विधानसभा चुनाव 2027 की रण नीति के तहत  जल, जंगल और जमीन को बचाने की प्रतिबद्धता के तहत चुनावीरण का बिगुल बजा दिया है।

वर्ष 2027 के चुनावीरण के तहत राज्य में नई हलचल देखने को मिल रही है। इसी क्रम में आज उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा ने देहरादून के नेपाली फार्म क्षेत्र में खैरीकला मुख्य मार्ग के समीप अपने जिला कार्यालय का विधिवत पूजा अर्चना कर उद्घाटन किया व चुनावी तैयारियों का बिगुल फूंक दिया।

इस अवसर स्वाभिमान मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुधीर राय रावत ने कहा कि इस कार्यालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य मोर्चे की नीतियों और विचारधारा को उत्तराखंड के कोने-कोने तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान मोर्चा प्रदेश की जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।  कहा कि उत्तराखंड ने निकलने वाली मां गंगा  राष्ट्रीय धरोहर है और यहां के घने जंगल पूरे देश को प्राण वायु देने का काम करते हैं। इसके बावजूद राज्य को इसका समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पहाड़ों से पलायन सबसे बड़ी चुनौती बताया।  कहा कि लोग रोजगार के अभाव में अपना घर-बार छोड़कर मैदानों की ओर जा रहे हैं। स्वाभिमान मोर्चा रिवर्स पलायन की दिशा में ठोस योजना बनाकर काम करेगा। साथ ही युवाओं और बेरोजगारों की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक मजबूती से उठाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष शीशपाल सिंह पोखरियाल ने कहा कि नया कार्यालय केवल संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र नहीं होगा, बल्कि यह जनता और मोर्चे के बीच सेतु का काम करेगा। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान मोर्चा क्षेत्र की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझकर उनका समाधान कराने का प्रयास करेगा। कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है और इस कार्यालय को चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यहां से बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान मोर्चा आने वाले चुनाव में जनता के मुद्दों को लेकर एक मजबूत विकल्प के रूप में सामने आएगा।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री गौतम सिंह राणा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शंकर दयाल धने, महिला महानगर अध्यक्ष प्रियंका राणा, प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह नेगी, संजय गुड़ाकोटी, शैलेंद्र मिश्रा, भगवान सिंह संधू, कुशाल सिंह राणा, लक्ष्मी थापा, सीमा देवी, रोहित, दिनेश, सुमि नकोटी, आनंद सिंह पवार, नरेंद्र नौटियाल, भास्कर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161