ऋषिकेश में भविष्य की राह कार्यक्रम का आयोजन।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

ऋषिकेश के श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के महंत परशुराम सभागार में पुरातन छात्रों के साथ संवाद और द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) के सहयोग से “भविष्य की राह” करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष और स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना, मंहत वत्सल शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, वरुण शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, दीप शर्मा, विनय उनियाल और प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर संयुक्त रूप से किया।

आयोजित बैठक में विद्यालय के जीर्णोद्धार, रखरखाव, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और छात्रों के उज्जवल भविष्य को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया।

पुरातन छात्र समिति के अध्यक्ष और स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि सर्वसम्मति से तय किया गया है कि सभी पुरातन छात्रों को विद्यालय परिवार से जोड़ा जाएगा। कहा कि आज हम जिस भी मुकाम पर हैं, उसकी नींव यही विद्यालय है। सभी पुरातन छात्रों ने प्रबंध समिति के साथ मिलकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वहीं “भविष्य की राह” कार्यक्रम में CA हरिकिशन रतूड़ी, सुमित शर्मा और प्रखर गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को CA, बैंकिंग, सिविल सर्विसेज और अन्य रोजगारपरक क्षेत्रों में करियर की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. धस्माना ने छात्रों को AI के लाभ और दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए कहा कि मोबाइल और AI को सहायक की तरह उपयोग करें, गुलाम की तरह नहीं। उन्होंने छात्रों से रील और मोबाइल पर समय बर्बाद न कर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि नरेंद्रजीत बिंद्रा, पूर्व अध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग ने कहा कि AI तेजी से सोचने की शक्ति को कमजोर कर रहा है, युवाओं को इससे बचना होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161