ऋषिकेश में चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही है गंगा।


 

लोकसत्य। ऋषिकेश

ऋषिकेश में आज गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से ऊपर बह रहा है। पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में हो रहे लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा व उसके सहयोगी नदियों का जल स्तर काफी बढ़ गया है। जिसके कारण त्रिवेणी घाट पर गंगा चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही है। कोतवाली प्रभारी ऋषिकेश प्रदीप राणा ने बताया कि कई दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण गंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कहा कि त्रिवेणी घाट पर आज गंगा चेतावनी रेखा से ऊपर बह रही है। उन्होंने लोगों से गंगा किनारे न जाने की अपील की है। कहा कि त्रिवेणी घाट के साथ ही अन्य गंगा घाटों पर तैनात जल पुलिस के जवानों द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को गंगा किनारे न जाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

त्रिवेणी घाट में गंगा जलस्तर:-
9:00AM—- 339.65 मीटर
चेतावनी——- 339.50 मीटर
खतरा——— 340.50 मीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161