

ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे
निर्मल ज्ञानदान अकादमी के छात्र छात्राओं मनुष्य के जीवन में नेत्र दान के महत्व को जाना। राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के पहले दिन निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान की ओर से नेत्रदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। जागरूकता कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्रों को नेत्रदान के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के संवाद सत्र में संस्थान की कॉर्निया कंसल्टेंट डॉ. रिचा धीमान ने छात्र-छात्राओं को नेत्रदान की आवश्यकता, महत्व, कॉर्नियल ब्लाइंडनेस और इससे जुड़ी भ्रांतियों की जानकारी के साथ ही छात्रों ने भी अपनी जिज्ञासाओं के अनुसार सवाल पूछे।

