क्रास कंट्री रेस के सीनियर बालक वर्ग में सिद्धार्थ रावत, बालिका वर्ग में वैभवी कोठियाल विजेता बने।


ऋषिकेश। पब्लिक लाईव टुडे

दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित क्रास कंट्री प्रतियोगिता में सिद्धार्थ रावत व वैभवी कोठियाल विजेता बने। जूनियर बालक वर्ग में सुशांत ओली, बालिक वर्ग में रुबिका पंवार विजेता बने।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दून इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित क्रास कंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
क्रॉस कंट्री दौड़ को मुख्य अतिथि पर्यावरणविद डॉ विनोद प्रसाद जुगलान एवं विद्यालय के निदेशक संजय कुमार कुकशाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। क्रास कंट्री के जूनियर वर्ग में तीन और सीनियर वर्ग में पांच किमी की दौड़ हुई। क्रॉस कंट्री में कक्षा छह से 12वीं तक के चार सौ पचास विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
मुख्य अतिथि डॉ जुगलान ने कहा कि विद्यार्थियों के शारीरिक विकास सहित खेल भावनाओं को विकसित करने और राष्ट्रीय एकता के लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। क्रास कंट्री दौड़ के
जूनियर बालिका वर्ग में रुबिका पंवार प्रथम,तेजस्वी द्वितीय और पिहू बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग में सुशांत औली प्रथम, शौर्य त्रिपाठी द्वितीय और अन्मय तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सीनियर बालिका वर्ग में वैभवी कोठियाल को पहला, अंशिका राणा को दूसरा और परनीता कंडियाल को तीसरा स्थान मिला।सीनियर बालक वर्ग में सिद्धार्थ रावत प्रथम, आयुष रावत द्वितीय और ऋषभ पुंडोरा तृतीय स्थान पर रहे।सभी विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि पर्यावरण सचेतक डॉ विनोद प्रसाद जुगलान एवं विद्यालय के निदेशक संजय कुमार कुकशाल ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजन के पश्चात प्रतिभागियों ने अपनी पानी की बोतलों सहित आसपास के कूड़े को एकत्र कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जो सामाजिक चेतना के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य तनुजा पोखरियाल ने मुख्य अतिथि एवं विद्यालय परिवार सहित प्रतिभागियों का आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161