

देहरादून,डोईवाला। पब्लिक लाईव टुडे
जिला कांग्रेस कमेटी परवादून कल भाजपा व आर एस एस के देश विरोध मानसिकता के खिलाफ भीमराव अम्बेडकर पार्क, धर्मुचक से धर्मुचक गाँव तक विशाल सत्याग्रह मार्च आयोजित करेगी।
जिला कांग्रेस कमेटी परवादुन अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा,आरएसएस द्वारा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व अनुसूचित जाति समुदाय के अपमान के विरोध में परवादून जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कल शुक्रवार 14 अगस्त को भाजपा व आर एस एस के विरोध में सायं 5:30 बजे बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर पार्क, धर्मुचक से धर्मुचक गाँव तक विशाल सत्याग्रह मार्च आयोजित किया जाएगा।

