देहरादून के एक होटल में दिल्ली कि युवती के साथ दरिंदगी की घटना प्रकाश में आई है। दरिंदगी करने वाला युवक भी युवती के साथ घूमने आया हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के अनुसार युवती अपनी सहेली और उसके पति के साथ घूमने देहरादून आई हुई थी। आरोप है कि रात के समय सहेली के पति के दोस्त ने युवती को शराब पिलाई और मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर प्रकाश, निवासी अशोक विहार, दिल्ली के रूप में हुई है। आरोपी ड्राई फ्रूट का कारोबार करता है, जबकि पीड़िता दिल्ली में नौकरी करती है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, युवती अपनी सहेली के निमंत्रण पर उसके और उसके पति के साथ देहरादून घूमने आई थी। उनके साथ सहेली के पति का दोस्त समीर प्रकाश भी था। सभी पटेलनगर क्षेत्र स्थित एक होटल में ठहरे थे।
आरोप है कि रात में समीर ने युवती को शराब पिलाई। इसके बाद उसकी सहेली और उसका पति दूसरे कमरे में सोने चले गए। इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर मौका पाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया।
घटना के बाद युवती ने पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद गुसांई के अनुसार, सोमवार को युवती की तहरीर के आधार पर समीर प्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।