कांग्रेसियों ने नेपाल में दैवीय आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

कांग्रेस पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्यामपुर के नेपाली फार्म फ्लाई ओवर पार्क मे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर नेपाल में आई भीषण दैवीय आपदा में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय नागरिकों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को नमन किया और शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जयेन्द्र रमोला ने कहा आपदा की इस घड़ी में मानवता ही सबसे बड़ा धर्म एवं सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। कहा कि विपत्ति की घड़ी में आपदा से पीड़ितों का  हर संभव सहयोग और संवेदना के साथ पीड़ितों के साथ खड़ा रहना हम सभी का कर्तव्य है। हम प्रार्थना करते हैं कि भविष्य में ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाली जन-धन की हानि को न्यूनतम करने के लिए आपदा प्रबंधन और राहत व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाए। दुख की घड़ी में हम पड़ोसी देश नेपाल के नागरिकों के साथ मजबूती से खड़े हैं। ग्राम प्रधान गोकुल रमोला व गजेन्द्र विक्रम शाही ने कहा कि नेपाल में आई इस आपदा से हुई जनहानि अत्यंत पीड़ादायक है। अपनों को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस  अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशुल त्यागी, क्षेत्र पंचायत सदस्य माधुरी, अल्का क्षेत्री, दीपा चमोली, रवि राणा, उपप्रधान कुंवर सिंह गुसाईं, ग्राम प्रधान शबनम, उप प्रधान संदीप कलूडा, पूर्व उप प्रधान रोहित नेगी, रेणु क्षेत्री, रुक्मणी थापा, आरती थापा, संगीता गुरुंग, सुषमा थापा, श्रेया थापा, सावित्री देवी, ईश्वरी थापा, कुमारी राणा, हेमा ठकुरी, शिवि थापा, सतीश रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161