मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश समाज को जात-पात से ऊपर उठकर मानवता की सीख देता है। लाल सिंह आर्या


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के शुभ अवसर पर सोमवार को ऋषिकेश के प्रसिद्ध आध्यात्मिक व धार्मिक आस्था के केंद्र त्रिवेणी घाट में कलश वंदन यात्रा का भव्य आयोजन कर  घाट क्षेत्र परिसर को गुरु वाणी और भजनों से सजाया गया था।

इस अवसर पर गुरु रविदास की जन्मभूमि काशी, बनारस से आई पवित्र माटी* का कलश यात्रा के त्रिवेणी घाट पहुंचने के पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने उस पवित्र रज को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।

मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि गुरु रविदास जी ने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का संदेश देकर समाज को जात-पात से ऊपर उठकर मानवता की सीख दी थी। उनकी संत वाणी और अमृत वचन आज भी लाखों-करोड़ों लोगों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। इस मौके पर सभी वक्ताओं ने गुरु जी के जीवन की जानकारी एवं उनके दिखाए समानता और कर्म के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के जयघोष और शांति पाठ के साथ हुआ।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्या मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इसके साथ ही उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री खजान दास, प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत, भाजपा जिला महामंत्री ऋषिकेश प्रतीक कालिया शर्मा सहित जिला और मंडल के अनेक ज्येष्ठ-श्रेष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161