श्रीकृष्ण जन्माष्टमी में कृष्णमय हुआ श्यामपुर क्षेत्र।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या में आयोजित श्रीकृष्ण की रासलीला लीला,राधा गोविंद के भक्ति गीत एवं सांस्कृतिक, भजन गीत के वातावरण में समूचा श्यामपुर क्षेत्र कृष्णमय हो गया। खासकर बरसाने की गोरी के गाने पर उपस्थित श्रद्धालु व दर्शक भावविभोर हो गए।

योगनगरी ऋषिकेश के श्यामपुर में गुरुवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह कृष्णमय हो गई। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्यामपुर में आयोजित “कृष्णमय-सांस्कृतिक संध्या” में भक्ति, संगीत और उत्तराखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण के नेतृत्व में हुआ। देर शाम तक चले इस भक्ति एवं सांस्कृतिक आयोजन में श्यामपुर, डोईवाला और ऋषिकेश क्षेत्र के हजारों महिला, पुरुष श्रद्धालुओं, युवाओं और बुजुर्गों ने प्रतिभाग किया । पूरा परिसर ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों और भजनों से गुंजायमान रहा।

सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकता के सूत्र में जोड़ते है।

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रही लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। प्रसिद्ध लोक गायक धूम सिंह रावत द्वारा प्रस्तुत कृष्ण भजन से  पंडाल में उपस्थित श्रद्धालु झूम उठे। लोक गायिका अनिशा रांगड़ ने भक्ति और लोकगीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा गायक अमन खरोला, विकास चौहान व विनोद सती ने आधुनिक अंदाज में भजनों की प्रस्तुति देकर युवाओं में भी भक्ति का जोश भर दिया व पंडाल में बैठी महिला श्रद्धालुओं को झूमने को मजबूर कर दिया। 

कार्यक्रम के समापन  श्रद्धालुओं को ब माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी अंबिका सजवाण, नर्सिंग पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज, साध्वी मां देवेश्वरी, डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख श्रीमती बीना चौहान, सदस्य इफको नेशनल कोऑपरेटिव ऑर्गेनिक लिमिटेड उत्तराखंड भगवती प्रसाद सेमवाल, दिनेश चंद्र मास्टर, डॉ. के. एस. राणा, जय सिंह रावत, सतीश रावत, सोहन लाल रतौड़ी, मनोज गुंसाई, प्यारे लाल जुगलान, बृजलाल राणा, अरविंद सजवाण, गुरविंदर गुर्री, विजयपाल रावत, शिभम चमोली सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश सिंह मियां ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161