शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र निर्माता होते हैं। प्रधानाचार्य रीना जायसवाल


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

ऋषिकेश नगर निगम के मालवीय नगर स्थित मदर टेरेसा चिल्ड्रन एकेडमी में शिक्षक दिवस का पर्व  उत्साह, उल्लास के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना जायसवाल एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने महान शिक्षाविद् एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन तथा मदर टेरेसा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य रीना जायसवाल ने शिक्षकों की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक और राष्ट्र के निर्माता होते हैं। बच्चों को सही दिशा देने, उनके व्यक्तित्व का निर्माण करने तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में शिक्षकों का योगदान अतुलनीय है। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, मेहनत और सेवाभाव की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के सम्मान में विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, प्रेरणादायक भाषण एवं नाटक प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आत्मीयता की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम ने उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को भावुक कर दिया।

समारोह के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्य रीना जायसवाल ने उत्कृष्ट शिक्षण कार्य एवं विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए  शिखा गोस्वामी, गीता यादव, प्रिया भट्ट, निशा राणा, रेखा रावत, अंजू सिंह, पूनम, स्वाति, जोनी गूलवर, प्रियंका, भूमिका, विद्यांशी, आयुषी एवं सरोजनी को स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान केवल एक दिन तक सीमित नहीं होता है। इसलिए उनके योगदान को सदैव सम्मान और प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से भी शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं संस्कारों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

अंत में राष्ट्रगान के साथ शिक्षक दिवस कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161