भक्ति, संस्कार और समर्पण के संग संपन्न हुई सात दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान गंगा


 ग्राम सभा श्यामपुर के भल्लाफार्म द्भल्लाफार्म 10, में आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान गंगा का भव्य समापन शुक्रवार को पूर्णाहुति, हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद के रूप में भद्दू की दाल व भात ग्रहण कर आनंद उठाया।

 श्रीराम और सियावर रामचंद्र की जय के जयघोष से भल्लाफार्म के भक्तिमय वातावरण में श्रीमन नारायण हरि कथा आयोजन समिति, भल्लाफार्म द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान गंगा का भव्य समापन शुक्रवार को पूर्णाहुति, हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ संपन्न हुआ।

पूरा सप्ताह भल्लाफार्म क्षेत्र राममय रहा। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे और श्रीराम के आदर्शों से जीवन जीने की प्रेरणा ली। समापन दिवस पर पंडाल खचाखच भरा हुआ था।

समापन अवसर पर ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल तथा ऋषिकेश मेयर शंभू पासवान ने विशेष रूप से पहुंचकर व्यासपीठ पर विराजमान उत्तराखंड के प्रसिद्ध कथा वाचक एवं श्रीराम कथा मर्मज्ञ शोभाराम उनियाल से आशीर्वाद प्राप्त किया और आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कथा के अंतिम दिन शोभाराम उनियाल ने भगवान श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप, माता सीता के त्याग, लक्ष्मण की भक्ति और हनुमान जी के समर्पण की कथा का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि राम कथा केवल सुनने का विषय नहीं है। यह जीवन जीने की कला है। यदि हम अपने जीवन में सत्य, प्रेम, करुणा और सेवा को स्थान दें तो हमारा जीवन भी राममय हो जाएगा। उनकी मधुर वाणी और कथा शैली से श्रोता भावविभोर हो उठे।

विधायक डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिकता, संस्कार और आपसी भाईचारे की नींव मजबूत करते हैं। श्रीराम का जीवन हमें कर्तव्य, मर्यादा और त्याग का पाठ सिखाता है। हमें कथा से मिली प्रेरणा को अपने व्यवहार में उतारना चाहिए। उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की।

मेयर शंभू पासवान ने कहा कि कथा का असली सार तभी सार्थक होगा जब हम उसे अपने जीवन में अपनाएं। आज के समय में ऐसे आयोजनों की सबसे अधिक आवश्यकता है जो नई पीढ़ी को हमारे संस्कारों से जोड़ें। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में धार्मिक आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।

कथा के दौरान आचार्यों की कीर्तन मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों और भजनों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” और “सियाराम जय राम” की प्रस्तुति पर महिलाएं, बच्चे और युवा सभी झूम उठे। पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा।

समापन पर विधिवत पूर्णाहुति और हवन किया गया। इसके पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। प्रसाद के रूप में सरोला गिरजा शंकर बिजल्वाण व उनकी टीम द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई पहाड़ी शैली की भड्डू की दाल और गर्मागर्म भात का सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने प्रसाद की खूब सराहना की।

इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कथा व्यवस्थापक प्रभाकर पैन्यूली, दिवाकर पैन्यूली, राकेश व्यास, मुकेश व्यास, प्रवेश रावत, राजवीर रावत, भगवती प्रसाद थपलियाल, शिव प्रसाद रतूड़ी, राजेश रावत, शुभम नौटियाल, गंगा राणा, बाल सिंह राणा, दिनेश रावत, आशीष विष्ट, अनिल रतूड़ी, भगवती प्रसाद रतूड़ी, कुशाल सिंह चौहान, हिमांशु पंवार, आशीष रांगड़, सतीश रावत, पवन रावत, गजेन्द्र खरौला, राजवीर रावत, सनमोहन रावत, मेघ सिंह पोखरियाल, संदीप राणा, यशवंत गुसाई, सोहन सिंह पोखरियाल, मनोज जोशी, सुभाष नेगी, प्रदीप उनियाल, प्रकाश कोठारी सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य, बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और क्षेत्रीय लोग उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161