12 लाख के गबन का आरोपी दीपक बड़ई पुलिस शिकंजे में।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

तीर्थनगरी ऋषिकेश में कोतवाली पुलिस ने एक बड़े गबन के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में दैनिक जमा अभिकर्ता बनकर खाताधारकों के 12 लाख 31 हजार 458 रुपये हड़प लिए थे।
24 मई 2026 को उत्तराखण्ड को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड लक्ष्मणझूला रोड शाखा के सचिव/महाप्रबंधक एसएस राणा निवासी 637 लक्ष्मणझूला रोड ने कोतवाली ऋषिकेश में लिखित तहरीर दी थी।
तहरीर में बताया कि बैंक में दैनिक जमा अभिकर्ता के रूप में कार्य करने वाले दीपक बढ़ई ने विभिन्न तिथियों में कई खाताधारकों से बैंक में जमा करने के लिए नकद रुपये लिए, लेकिन वह रकम बैंक में जमा न करके खुद गबन कर ली। गबन की कुल धनराशि 12,31,458/- रुपये है।
तहरीर के आधार पर कोतवाली ऋषिकेश में मु0अ0सं0- 212/2026 धारा 316(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। तब से आरोपी फरार चल रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रथम एवं अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देश पर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने लगातार सुरागरसी-पतारसी और साक्ष्य संकलन किया। इसी क्रम में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी विकासनगर क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 9 सितंबर को उदय बाग विकासनगर से अभियुक्त दीपक बढ़ई 29 वर्ष पुत्र श्री उमेश बढ़ई, निवासी गोपेश्वर मंदिर मार्ग, गली नंबर 11/7, चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश, जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में उनि विनेश कुमार, कांस्टेबल अभिषेक व तेज सिंह शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161