ऋषिकेश के युवाओं के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर सम्मानित किया।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेन्द्र रमोला ने अपने साथियों के साथ विधानसभा ऋषिकेश के होनहार युवाओं के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के गौरवशाली पद की परिक्षण के उपरांत ऋषिकेश में अपने घर पर पहुंचने पर ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र निवासी लेफ्टिनेंट विघ्नेश अरोड़ा, यश उप्पल एवं ठाकुरपुर ग्राम निवासी सर्वेश रतूड़ी को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयेंद्र रमोला ने कहा कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर पहुंचने युवाओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है, रमोला ने विघ्नेश, सर्वेश एवं यश और उनके परिजनों को इस गौरवशाली उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके सफल, उज्ज्वल एवं गौरवपूर्ण भविष्य की कामना की, साथ ही विश्वास व्यक्त किया गया कि यह युवा भारतीय सेना में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राष्ट्र एवं प्रदेश का गौरव निरंतर बढ़ाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश सचिव एडवोकेट राकेश सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव शैलेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष हर्षपति सेमवाल, पार्षद दल नेता देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद भगवान सिंह पंवार, पार्षद सिमरन उप्पल, पूर्व पार्षद बृजपाल राणा, अमित उप्पल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161