मुख्यमंत्री धामी को विधायक अग्रवाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं।


देहरादून।पब्लिक लाईव टुडे

ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून स्थित उनके शासकीय आवास पर भेंट कर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

विधायक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री धामी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं राज्यहित में मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और जनसेवा के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ईश्वर निरंतर ऊर्जा एवं सामर्थ्य प्रदान करें। डॉ. अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की मंगलकामना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161