कांग्रेस का सरकार पर बेशकीमती सरकारी संपत्तियां निजी हाथों में देने का आरोप।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

कांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार पर सरकारी भूमि और संपत्तियों को लीज एवं सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर निजी क्षेत्र को देने का गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेसियों का कहना है कि UIIDB के माध्यम से राज्य की बेशकीमती सरकारी जमीनों और संपत्तियों को लंबे समय के लिए निजी हाथों में देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।
गुरुवार को आईएसबीटी परिसर स्थित ऋषिकेश प्रेस क्लब में देवप्रयाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल, नरेंद्र नगर विधानसभा के पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत और पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह कंडारी ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड सरकार पर निशाना साधा। जिला अध्यक्ष असवाल ने मसूरी स्थित जॉर्ज एवरेस्ट संपत्ति के पूर्व में हुए लीज प्रकरण का उल्लेख करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली और आर्थिक लाभ पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि जॉर्ज एवरेस्ट की भूमि को अपने चहेते बालकृष्ण को 15 साल के लीज पर दे दिया महज एक करोड़ में। बोर्ड की वेबसाइट पर सरकारी भूमि से संबंधित Land Auction Guideline और UIIDB Act भी उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161