भाजपाइयों के विरोध प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेसियों का मुहब्बती पैगाम।


ऋषिकेश। सूरजमणी सिलस्वाल

 

भाजपाइयों द्वारा कांग्रेस भवन के सामने विरोध प्रदर्शन व पुतला फूँकने के प्रयास को  मुहब्बती पैगाम द्वारा असफल करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर नगर अध्यक्ष एडवोकेट राकेश सिंह और पार्षद देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि भाजपा के द्वारा चुनाव आयोग के साथ सांठ गाँठ करके वोट चोरी के मुद्दे पर जनता का जो समर्थन कांग्रेस को मिल रहा है उससे समुचित भाजपा के लोग भयभीत हो गए हैं और इस मुद्दे को डाइवर्ट करने के लिए नए मुद्दे ढूंढ रहे हैं किंतु भाजपा आला कमान का कांग्रेस कार्यालयों के सामने प्रदर्शन करवाना शहर में अशांति फैलाने और आपसी सौहार्द बिगाड़ने की एक गंदी सोच को दर्शाता है, लेकिन कांग्रेस ने इस मानसिकता के खिलाफ भाजपाइयों को मुहब्बती पैगाम के साथ माल्यार्पण कर व चॉकलेट से मुँह मीठा कर उन्हें रोका। कहा कि हमारा विरोध का यही गाँधीवादी तरीका है।
महिला कांग्रेस नेत्री पुष्पा मिश्रा और मधु जोशी ने कहा कि सारा देश देख रहा है की वोट चोरी का मुद्दा कितना बड़ा हो चुका है और कांग्रेस के साथ समुचे विपक्ष को राहुल गांधी की इस मुहिम का बड़ा जन समर्थन मिल रहा है। जिसने इन लोगों की नींद उड़ा दी है लेकिन इन लोगों को यह समझना होगा कि जब कांग्रेस स्वतन्त्रता संग्राम में गोरों के सामने नहीं झुकी तो इनके सामने क्या झुकेगी। भाजपा के विरोध प्रदर्शन को रोकने वालों में मदन मोहन शर्मा, अरविंद जैन, चन्दन सिंह पंवार, राकेश अग्रवाल, राजेंद्र कोठारी, गजेंद्र सजवाण, प्रदीप जैन, ऋषि सिंघल, पार्षद भगवान पंवार, अभिनव मलिक, मनीष जाटव, बृज भूषण बहुगुणा,भूपेंद्र राणा राजेश शाह, राधा रमोला, उमा ओबेरॉय, सरोज देवराडी, रूकम पोखरियाल, विवेक तिवारी, सूरत कोहली, राजू गुप्ता, अभिषेक शर्मा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161