शरहद पर देश व देश वासियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देने वाले असम राइफल के हवलदार श्यामपुर भट्टोंवाला निवासी प्रियव्रत को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने पूर्व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल शहीद प्रियवत पैंयूली के निवास पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि शहीद हमारे गौरव है, जीवनपर्यंत शहीद को भुलाया नहीं जा सकता है। डा. अगवाल ने शहीद परिवार को दुःख की घड़ी ढांढस बंधाया और शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
बता दें कि ग्रामसभा भट्टोंवाला निवासी असम राइफल्स के जवान प्रियवत पैंयूली शहीद हो गए थे। बीते रोज उनका पार्थिव शरीर उनके भट्टोवाला निवास स्थल लाया गया।