कावड़ यात्रा के लिए जनपद टिहरी पुलिस एक्शन मोड पर।


ऋषिकेश। पब्लिक लाईव टुडे

कांवड़ मेला यात्रा 2026 को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए टिहरी पुलिस ने सुरक्षा का व्यापक व्यवस्थाओं की तैयारी कर ली है। मेले के दौरान 550 से अधिक पुलिस, पीएसी, होमगार्ड और पीआरडी जवान तैनात रहेंगे। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी 68 सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी, जबकि साइबर कमांडो और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखेगी।

मंगलवार को कैलाश गेट स्थित ओंकारानंद स्कूल में एसएसपी श्वेता चौबे ने मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। कहा कि कांवड़ यात्रा केवल सुरक्षा व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सेवा और आस्था का महापर्व है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 12 पार्किंग स्थल, 5 खोया-पाया केंद्र, शिवानंद गेट पर विशेष पूछताछ केंद्र और 7 मोबाइल पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है।

गंगा स्नान घाटों पर पुलिस, एसडीआरएफ और राहत-बचाव टीमें 24 घंटे मौजूद रहेंगी। इसके अलावा होटल, धर्मशालाओं और किरायेदारों का सत्यापन अभियान, फायर सेफ्टी ऑडिट और ऑपरेशन क्लीन भी लगातार चलाया जाएगा ताकि मेले के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल सुरक्षा नहीं, बल्कि हर श्रद्धालु को “सेवा, सुरक्षा और सम्मान“ का ऐसा अनुभव देना है कि वह उत्तराखंड से सकारात्मक छवि साथ लेकर लौटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161