स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होंगे पुलिस के 14 अधिकारी एवं कर्मचारी।


देहरादून।पब्लिक लाईव टुडे

स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, सराहनीय एवं विशिष्ट सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इन पुलिस कार्मिकों के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

चयनित 14 कार्मिकों में 8 को सेवा के आधार पर तथा 6 को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। विशिष्ट कार्य की श्रेणी में दो पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा।

सेवा के आधार पर सम्मानित होने वाले कार्मिक

  • नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, साइबर/एसटीएफ उत्तराखंड।

  • रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, नैनीताल।

  • भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, उत्तराखंड।

  • त्रिवेंद्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, चमोली।

  • मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उत्तराखंड।

  • गिरीबर सिंह रावत, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय।

  • मोहम्मद यासीन, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय।

  • दिनेश चंद्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी।

विशिष्ट कार्य के लिए मिलेगा पदक

  • स्वर्गीय मनोज मनराल, निरीक्षक, अभिसूचना, एलआईयू देहरादून — मरणोपरांत

  • स्वर्गीय विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, टिहरी गढ़वाल — मरणोपरांत

  • सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, उत्तराखंड।

  • नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार।

  • शान्तनु पराशर, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून।

  • मनोज असवाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना।

यह सम्मान पुलिस कार्मिकों की कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण, उत्कृष्ट कार्यशैली और सेवाभाव का सम्मान है। इन कार्मिकों की उपलब्धियां पूरे पुलिस बल को अपने दायित्वों का और अधिक निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिलने वाला यह सम्मान उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का क्षण है और प्रदेश की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्मिकों के समर्पण को सलाम है।

पुष्कर सिंह धामी,मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161