स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और बलिदान देशवासियों पर ऋण है।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

हर घर तिरंगा अभियान के तहत ऋषिकेश में निकली भव्य तिरंगा रैली।

स्वतंत्रता सेनानियों वीर शहीदों का त्याग बलिदान देशवासियों की अमूल्य धरोहर।

राष्ट्रीय राजमार्ग से मुख्य बाजार होते हुए विश्वविद्यालय परिसर पहुंची रैली, 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

ऋषिकेश। पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, एनसीसी, नमामि गंगे प्रकोष्ठ तथा रोवर-रेंजर के संयुक्त तत्वावधान में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर राष्ट्रीय राजमार्ग एवं मुख्य बाजार से होते हुए पुनः विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ छात्र-छात्राओं ने  देशवासियों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ करते हुए परिसर के निदेशक एवं कला संकायाध्यक्ष प्रो. पी.के. सिंह ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत को स्वतंत्रता सेनानियों वीर शहीदों के आजादी के आंदोलन,संग्राम,संघर्ष व बड़े संग्राम के बाद देश ने आजादी हासिल की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों सहित समाज के प्रत्येक वर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नरम और गरम दल के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने-अपने तरीकों से अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।
एनसीसी अधिकारी प्रो. धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजी शासन से स्वतंत्र हुआ। लंबे स्वतंत्रता संग्राम, विभिन्न आंदोलनों और देशभक्ति से ओत-प्रोत युवाओं के बलिदान के बाद देश में तिरंगा लहराया गया। उन्होंने कहा कि आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, बल्कि इसके लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। देश की युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।
डीएसडब्ल्यू प्रो. हेमलता मिश्रा ने कहा कि तिरंगा रैली का उद्देश्य देश की भावी पीढ़ी तक स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवगाथा पहुंचाना है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी एवं नमामि गंगे प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मेंदोला,ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों और युवाओं को आजादी के संघर्ष के बारे में सरल एवं रुचिकर तरीके से जानकारी देने के साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, एकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सकती है।
रैली में कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा बेनीवाल, रोवर-रेंजर प्रभारी डॉ. शिखा ममगाईं, विज्ञान संकायाध्यक्ष प्रो. एस.पी. सती, एनएसएस समन्वयक प्रो. गौरव वार्ष्णेय, प्रो. अनीता तोमर, प्रो. वी.डी. पांडे, प्रो. दिनेश चंद्र गोस्वामी, प्रो. स्मिता बडोला, डॉ. अटल बिहारी त्रिपाठी, डॉ. पुष्कर गौड़, डॉ. जयप्रकाश कंसवाल, डॉ. चंद्रेश्वरी नेगी, डॉ. शिखा वार्ष्णेय, डॉ. दीपा सैनी सहित विश्वविद्यालय परिसर के प्राध्यापक, कर्मचारी, शोधार्थी एवं करीब 200 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161