खेलो इंडिया संवाद में गूंजा नशामुक्ति का संदेश।


ऋषिकेश। पब्लिक लाईव टुडे

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय, ऋषिकेश में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में ‘मेरा युवा भारत’ द्वारा आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में परिसर के छात्र-छात्राओं एवं NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रातः 11 बजे वर्चुअल माध्यम से देशभर के युवाओं एवं खिलाड़ियों को संबोधित किया।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को खेलों से जुड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने खेलों को व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।कार्यक्रम में परिसर के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत, विश्वविद्यालय NSS समन्वयक प्रो. गौरव वार्ष्णेय, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अशोक कुमार मैंदोला, खेल अधिकारी प्रो. प्रमोद कुकरेती, डॉ. पुष्कर गौड़, प्रो. दिनेश शर्मा डॉ लता पांडे तथा ‘मेरा युवा भारत’ के जिला युवा अधिकारी आशीष पंत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे।इस अवसर पर परिसर के निदेशक प्रो. महावीर सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने वाले तथा पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियां विश्वविद्यालय और परिसर के लिए गौरव का विषय हैं। खेल युवाओं को अनुशासन, नेतृत्व, टीम भावना और सकारात्मक सोच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में निदेशक प्रो. रावत ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई।
स्वयंसेवकों ने ‘खेलो इंडिया’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने का संकल्प लिया।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और समाज में भी नशामुक्ति का संदेश पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161