अंतरविद्यालयी बैडमिंटन एकल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शौर्य व बालिका वर्ग में अन्वी पंवार विजेता बनी।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर निर्मल एनजीए के सभागार में अंतरविद्यालयी अंडर 17 आयु वर्ग बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
बालक वर्ग में शौर्य व बालिका वर्ग में अन्वी पंवार विजेता बनी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्मल आश्रम के संत राम सिंह महाराज एवं जोध सिंह महाराज के निर्देशन में नेत्र चिकित्सक डॉ. राजे सिंह नेगी एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया।
प्रतियोगिता में ऋषिकेश क्षेत्र के 12 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), ऋषिकेश के न्यूरोसर्जरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजनिश कुमार अरोड़ा ने कहा कि
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ खेलों के प्रति समर्पण और अनुशासन की भावना को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करती है।
उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

एनजीए की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा एवं हेडमिस्ट्रेस अमृतपाल डंग ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगियों का स्वागत एवं सम्मान करते हुए आयोजन की सफलता के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर एनजीए के खेल प्रमुख दिनेश पैन्यूली ने बताया कि यह प्रतियोगिता विशेष रूप से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ-साथ खेलों के प्रति रुचि को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता में बालक एकल, बालिका एकल तथा मिश्रित युगल वर्गों में मुकाबले आयोजित किए गए। इसमें एनजीए, एएमएस, पारस, डीएसबी, डीपीएस, एफएचए, जीएनए, एमएएमएस, एचएचएमएस, एनडीएस एवं एसओपीएस सहित विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता के परिणाम

बालक एकल वर्ग:-
प्रथम – शौर्य, एमएएमएस, द्वितीय – वेदांश भट्ट, एनजीए
तृतीय – ध्रुव, डीएसबी।

बालिका एकल वर्ग:-
प्रथम — अन्वी पंवार, डीएसबी, द्वितीय — आकर्षी, एफएचए, तृतीय — संस्कृति, डीपीएस।

मिश्रित युगल वर्ग:- प्रथम – विनायक व संस्कृति, डीपीएस
द्वितीय – सार्थक एवं साक्षी, एनडीएस, तृतीय – अन्वी पंवार एवं ध्रुव, डीएसबी।

कार्यक्रम का संचालन अंजना रतूड़ी व निर्णायक मंडल में सोमनाथ शर्मा, शेर सिंह थापा, रश्मि, पिंकी पायल एवं करन शाही थे।

इस अवसर पर निर्मल आई संस्थान के प्रबंधक अजय शर्मा, स्कूल समन्वयक सोहन सिंह, विनोद विजल्वाण, सरबजीत कौर, ज्योति, परनीत, स्मिता गरग, राजबाला, रजनी, अमित राणा, सरदार निर्मल सिंह, सरदार गुरजिंदर सिंह, निकिता पंत, निर्मला रावत, गौरव त्रिपाठी, उदित गोयल, पूजा गुसाईं, नरेंद्र सिंह, कल्पना, ज्योति गैरोला एवं परनीत कौर, ओम प्रकाश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161