खंड विकास अधिकारी ने न्याय पंचायत श्यामपुर की 12 ग्राम पंचायतों के प्रधानों व वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ।


ऋषिकेश।

न्याय पंचायत क्षेत्र श्यामपुर की ग्राम सभाओं के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व वार्ड सदस्यों को खंड विकास अधिकारी डोईवाला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। डोईवाला विकासखंड के अंतर्गत न्याय पंचायत क्षेत्र श्यामपुर के 12 ग्राम प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों को सहायक खंड विकास अधिकारी डोईवाला ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

आज न्याय पंचायत श्यामपुर किंग्राम सभा खदरी खड़कमाफ स्थित पंचायत भवन में आयोजित भव्य शपथ केग्रहण समारोह में डोईवाला के सहायक खंड विकास अधिकारी आशीष बहुगुणा ने 12 ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। ग्राम सभा श्यामपुर से विजयलक्ष्मी पंवार, असेना से सुषमा बिष्ट, गौहरीमाफी से ज्योति सेमवाल, छिद्दरवाला से गोकुल रमोला, हरिपुरकला से सविता शर्मा, सिंराई से मीना रतूड़ी, खैरी खुर्द से शकुंतलाप बिष्ट, खदरी खडकमाफ से संगीता थपलियाल, चक जोगीवाला से मोहन सिंह असवाल, चकजोगी माफी से शैलेंद्र रांगड़, साहब नगर से भावना गुरुंग व खांड गांव रायवाला से सरिता देवी ने प्रधानपद एवं साथ ही सभी ग्राम पंचायतों के वार्ड सदस्य ने पद की शपथ ली। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित प्रधानों व वार्ड सदस्यों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्यामपुर विनीता रतूड़ी, वार्ड सदस्य 14 श्यामपुर राजेश सिंह बगियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामपुर भाग 2 प्रभाकर पैन्यूली, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्यामपुर पवन पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता महावीर प्रसाद उपाध्याय, रामरतन रतूड़ी, रामस्वरूप रणाकोटी, लालमणि रतूड़ी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता शांति प्रसाद थपलियाल ने किया। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी आशीष बहुगुणा ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों व वार्ड सदस्यों को जानकारी दी की कल यानि कि गुरुवार को सभी ग्राम पंचायतों में प्रथम बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161