पब्लिक न्यूज टुडे। देहरादून
सूरजमणी सिलस्वाल
कुख्यात नकल माफिया हाकम सिंह सहयोगी के साथ पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। ट्रिपल एस सी परीक्षा के लिए 6 अभ्यर्थियों से 15लाख की मांग की थी।
यूकेएसएसएससी स्नातक स्तरीय परीक्षा से पहले उत्तराखंड पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। उत्तराखंड एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत नकल गिरोह के सरगना हाकम सिंह और उसके एक सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता और आईजी नीलेश आनंद भरणे ने यह जानकारी दी है। आईजी भरणे ने बताया कि सुबह से ही गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। सरगना आगामी परीक्षा में नकल कराने के लिए छह अभ्यर्थियों से 15-15 लाख रुपये की मांग कर रहा था। इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने जाल बिछाया और गिरोह के सरगना हाकम सिंह और उसके सहयोगी पंकज गौड़ को गिरफ्तार किया। नकल माफिया हाकम सिंह पहले भी इसी तरह के धोखाधड़ी के मामलों में जेल जा चुका है।

