राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता श्यामपुर राईका खदरी में प्रारंभ।


पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता श्यामपुर के राईका खदरी में प्रारंभ हो गई है।

उगते योगपीठ नेपाली फार्म ऋषिकेश व देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आज राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत विशिष्ट अतिथि संस्थापक एवं निदेशक उगते संस्थान उगते योगपीठ राजेंद्र प्रसाद गैरोला, देहरादून जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र प्रसाद रयाल,पूर्व महापौर श्रीमती अनीता ममगाईं, पूर्व विधायक पौड़ी मुकेश कोहली ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर  किया। इस अवसर पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व को स्वास्थ्य और शांति का मार्ग दिखाया है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देती हैं। मुझे विश्वास है कि यहां के प्रतिभागी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएँगे। इस अवसर पर उन्होंने इंटर कॉलेज ख़दरी में दस कम्प्यूटर, जूनियर हाई स्कूल खदरी में मिड डे मील बनाने के लिए टीन शेड बनाने की घोषणाएं की।
          प्रतियोगिता में प्रदेश के 9 जिलों से लगभग 350 प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं और अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 22 सितंबर को विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ होगा। इस अवसर पर  चन्द्र मोहन पोखरियाल, नरेन्द्र रावत, पंकज जुगलान, सरोप सिंह पुंडीर, प्रबंधक नालंदा शिक्षण संस्थान महावीर उपाध्याय, बृजमोहन कंडवाल, रामस्वरूप राणाकोटी, गब्बर सिंह कैंतुरा, अमित रावत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन टेक सिंह राणा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161