सड़क पर दौड़ती एंबुलेंस बनी आग का गोला।।


पब्लिक न्यूज टुडे। ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

मरीज को लेकर अस्पताल की ओर दौड़ती एंबुलेंस अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस चालक ने अपनी तत्परता व सूझबूझ दिखाते हुए मरीज को सुरक्षित निकाल लिया।

श्रीनगर बेस हॉस्पिटल से मरीज को लेकर देहरादून जा रही एक एंबुलेंस पर डोईवाला फ्लाईओवर पर अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी की एंबुलेंस जल कर राख बन गई। गनीमत यह रहा कि एंबुलेंस के चालक ने सुझबुझ का परिचय देते हुए मरीज को एंबुलेंस से बाहर निकाला और दुसरे वाहन से आगे भेजा। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। एंबुलेंस में लगी आग से वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे के बाद एंबुलेंस सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं। एंबुलेंस में आग कैसे लगी और क्या सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था यह जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस और प्रशासन इस मामले की जांच में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161