ऋषिकेश श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय छात्र संघ चुनाव में 10 प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


पब्लिक लाइव टुडे।ऋषिकेश

सूरजमणी सिलस्वाल

छात्रसंघ चुनाव 2025-26 के लिए श्रीदेव सुमन विश्व विद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा ऋषिकेश के  चुनाव मैदान में उतरने वाले 10 प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। छात्र संघ चुनाव को देखते हुए महाविद्यालय में सुरक्षा को देखते हुए  पुलिस बल तैनात किया गया है।
        मंगलवार को छात्र संघ चुनाव 2025-26 के लिए आज नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि घोषित की गई थी। इस अवसर पर अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई की मानसी सती व एबीवीपी के मंयक भट्ट, उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के आयुष तडियाल व एबीवीपी की रंजना, सचिव पद पर अभिषेक कुमार त्रिशुलिया, सह सचिव पद पर वंदेमातरम की तानिया, कोषाध्यक्ष पद पर एबीवीपी की आशा व एनएसयूआई की प्रतिभा मंडल व विवि प्रतिनिधि के लिए एनएसयूआई नित्यानंद रॉय तो एबीवीपी के रोहित राय ने अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने समर्थकों ने साथ रैली निकाली। इस मौके पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का गेट पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों के साथ आईकार्ड को लेकर तीखी नोकझोक देखने को भी मिली। जो कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी के समझाने से शांत हुआ। इस मौके पर सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161