नदियों में कूड़ा डालने वालों पर दर्ज होगी एफ.आई.आर. जिलाधिकारी देहरादून


शनिवार को आयोजित बैठक में डीएम डॉ. चौहान ने शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को अपने क्षेत्रों में डंपिंग यार्ड का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि शहर में कहीं भी अनधिकृत रूप से कूड़ा डंप नहीं होना चाहिए। ऐसी डंपिंग साइटों को चिह्नित कर कार्यरत एजेंसी की जवाबदेही तय की जाए। लापरवाही मिलने पर सख्त कार्रवाई करें।

नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी FIR
जिलाधिकारी ने नदियों और उनके किनारों पर कूड़ा डाले जाने पर चिंता जताई। कहा कि निगरानी तंत्र मजबूत कर नदियों में कूड़ा फेंकने वाले लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। जहां कूड़ा डाला जाता हो, वहां जाली लगाई जाए। डीएम ने सेप्टिक टैंकरों की निगरानी और उनसे निकलने वाले अपशिष्ट को एसटीपी से उपचारित करने के बाद ही निस्तारण करने के निर्देश भी दिए।

बल्क वेस्ट जनरेटर की होगी पहचान
जिलाधिकारी ने बल्क वेस्ट जनरेटर को चिह्नित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन स्थानों पर कूड़े का उचित सेग्रीगेशन कराया जाए। गीले व सूखे कचरे का नियमानुसार निस्तारण किया जाए। एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने बताया कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रकोष्ठ गठित किया गया है। कोर्ट के आदेशों की प्रति सभी निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने बताया कि बल्क वेस्ट जनरेटर को चिह्नित करने की कार्यवाही जारी है। निकायों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों व संबंधित सदस्यों के साथ डंपिंग साइटों का निरीक्षण करने और कूड़ा प्रबंधन कार्यों के फोटोग्राफिक साक्ष्य निर्धारित पोर्टल पर प्रत्येक माह नियमित अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में विभिन्न डंपिंग साइटों पर कूड़ा निस्तारण संबंधी निरीक्षण की जानकारी भी रखी गई। मौके पर अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) केके मिश्रा, उप जिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल समेत वर्चुअल सभी एसडीएम, नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161