ऋषिकेश
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेशध्यक्ष दिनेश शास्त्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ऋषिकेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें प्रदेश महामंत्री विश्वजीत सिंह नेगी ने वरिष्ठ पत्रकार राजीव खत्री को अध्यक्ष, अमित कंडियाल को महामंत्री व अरविंद सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र चमोली व राजेश शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल्द कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष राजीव खत्री ने कहा कि वह संगठन के उद्देश्यों व पत्रकारों के हितों के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

