प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर व्यापार सभा ने अस्पताल में उपचाराधीन को फल वितरित किए।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर व्यपार सभा कोषाध्यक्ष ललित जिंदल के नेतृत्व में अस्पताल में उपचाराधीनों को  फल वितरित किये गए । वही कुस्ट कॉलोनी में भी किट वितरण की गई । गुरुवार को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया । जिसमे चिकित्सालय कर्मचारियों एवं मरीजों को फल वितरण किये । बता दे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर तीर्थनगरी में जगह जगह कार्यक्रमों में पीएम के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई है । ललित जिंदल एवं भाजपा नेता राव शाहिद ने कहा की मोदी ने भारत की साख पूरे विश्व में बढ़ाकर देश का माथा गर्व से ऊंचा किया है। उन्होंने भगवान बदरी विशाल और बाबा केदारनाथ से पीएम नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की। राव शाहिद ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सेवा, सुशासन और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। समूचे विश्व में भारत का नाम रोशन किया है। उनके जन्मदिवस को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायी अवसर है। मौके पर व्यपार सभा कोषाध्यक्ष ललित जिंदल , भाजपा नेता राव शाहिद अहमद , डॉक्टर एम के राणा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161