वाद-विवाद में साइंस और क्विज में आर्ट्स टीम रही अव्वल।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

अखिल भारतीय शिक्षा समागम (ABSS) के अंतर्गत श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश में अंतर-संकाय वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस संकाय की टीमों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि परिसर प्रभारी निदेशक प्रो. संगीता मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, ज्ञानवर्धन, संवाद कौशल, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने में सहायक हैं। बाद वाद-विवाद प्रतियोगिता में तीनों संकायों की टीमों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने तर्क, विषय की समझ, अभिव्यक्ति कौशल और आत्मविश्वास का परिचय दिया। क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, विषयगत जानकारी, त्वरित सोच और उत्तर देने की क्षमता से जुड़े प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रश्नों का सामना किया और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का परिचय दिया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में साइंस टीम ने प्रथम और कॉमर्स टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में आर्ट्स टीम प्रथम और साइंस टीम द्वितीय रही
कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षकों, निर्णायकों, विद्यार्थियों और आयोजन समिति का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य प्रो. अधीर कुमार, प्रो. पूनम पाठक और प्रो. पारुल मिश्रा ने किया।
इस दौरान प्रो. ए.पी. दुबे, प्रो. शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो. हेमलता मिश्रा, प्रो. कंचनलता सिन्हा और डॉ. अल्का मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालक प्रो. अरुणा एवं वंदना भंडारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161