तिरंगा यात्रा ने देशवासियों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। नीलम बिजल्वाण


ऋषिकेश,मुनि की रेती।पब्लिक लाईव टुडे

नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने नगर क्षेत्र में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रही पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि घर घर तिरंगा यात्रा के आयोजन ने लोगों के हृदय में देशप्रेम की भावना को जागृत कर दिया है। तिरंगा यात्रा के आयोजन से देशवासियों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की भावना हिलोरे मार रही है। नगर पालिका मुनि की रेती के अधिशासी अधकारी बद्री प्रसाद के निर्देश पर आज सभासदों एवं समस्त पालिका कर्मी निकाय कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। यहां से तिरंगा हाथों में लेकर सभी ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए पीडब्लूडी तिराहा तक तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने कहा कि देशप्रेम केवल एक भावना नहीं, बल्कि देश के हर एक नागरिक का कर्तव्य है, जिसे निभाना हर नागरिक का धर्म है। देशप्रेम के बिना किसी भी राष्ट्र की प्रगति असंभव है। हमें हमेशा अपने देश की गरिमा और सम्मान को बनाए रखने का प्रयास करना चाहिए।
तिरंगा यात्रा में सभासद विनोद खंड़ड़ूी, विनोद सकलानी, स्वाति पोखरियाल, सभासद प्रतिनिधि अजय रमोला, रोहित गोडियाल, सच्चिदानंद पैन्यूली, प्रशासनिक अधिकारी दिनेश कृषाली, अवर अभियंता सचिन, लेखाकार प्रद्युमन कृषाली, प्रधान सहायक कैलाश सेमवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, लिपिक संजय सिंह, अमित नेगी, अनुज, आकाश कैंतूरा, जितेंद्र सिंह सजवाण, संदीप बिष्ट, आशीष कुड़ियाल, केदार मिश्रवाण, सफाई सुपरवाइजर मायाराम, राजू आदि मौजूद थे।
उधर
ऋषिकेश विधानसभा के श्यामपुर मंडल में ऋषिकेश विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता ने पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयघोष के साथ निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

इस अवसर पर डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं और आमजन में राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं गौरव की भावना को जागृत करने का संदेश दिया जा रहा है।
कहा कि देश के वीर स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान के कारण आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमारा दायित्व है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए विकसित एवं सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
तिरंगा यात्रा में
चंद्र मोहन पोखरियाल, सतपाल राणा, पंकज जुगलान, दीपा राणा, प्रज्ञा रावत, बलविंदर सिंह, अमनदीप नेगी, विनोद रावत, जितेंद्र पोखरियाल, रामेश्वर चंदरियाल, सीमा पयाल, पूनम व्यास, नीलम रावत, पुष्पा ध्यानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161