कांग्रेस जिला कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।


ऋषिकेश।पब्लिक लाईव टुडे

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने ऋषिकेश के रेलवे रोड़ स्थित कांग्रेस  भवन में जिलाकार्यकारिणी में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पार्षद सचवीर भण्डारी, सरदार गुरविंदर सिंह गुर्री, जिला महासचिव श्रीमती कमलेश शर्मा, जिला सचिव श्रीमती सुनीता बंसल एवं जिला प्रवक्ता रजनीकांत रंजन का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई देते हुए कहां कि जनकल्याण के कार्यों में अग्रसर रहते हुए   क्षेत्र में जनहित के मुद्दों को प्रशासन के समक्ष  उठाते रहे हैं लोगो के बीच आपकी लोकप्रियता के कारण पार्टी को आपके अनुभव और जनाधार का सहयोग मिलने से पार्टी सशक्त व कार्यकर्त्ता मजबूत होगा। अतः सभी को मिलकर पार्टी के हितों के लिए कार्य करना है और पार्टी को नई ऊंचाई देने के लिए हर संभव प्रयास करना है।
इस अवसर पर  पूर्व विधायक प्रत्याशी जयंत रमोला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी का माल्यार्पण कर बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में एस आई आर प्रारंभ हो चुका है। साथ ही  विधानसभा चुनाव भी निकट हैं ऐसे में सबको मिलकर पार्टी को मजबूत करने के लिए अपनी ओर से हर संभव प्रयास करना है कि ऋषिकेश विधानसभा सीट पर  कांग्रेस विजय पताका फहराए। इसके लिए हमें एस आईआर प्रक्रिया पर बारीक नजर रखनी है ताकि भाजपा सरकार षड्यंत्र के तहत योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेसी वोटरों के नाम ना काट सके। कहा कि अधिक संख्या में कांग्रेस समर्थक लोगों के नाम कटने से बचाना है एस आईआर प्रक्रिया  में होने वाली धांधली पर तीखी नजर रखने से जीत की ओर बढ़ाया गया हमारा पहला कदम होगा। कहा कि पदाधिकारियों के अनुभवों और जनाधार का लाभ कांग्रेस पार्टी को मिलेगा।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी मदन मोहन शर्मा, महानगर महिला अध्यक्ष पुष्पा मिश्रा, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, प्यारेलाल जुगरान, नेता पार्षद दल देवेंद्र प्रजापति, सूरत सिंह कोहली, ऋषि सिंघल, अशोक शर्मा, हरि सिंह नेगी, रुकम पोखरियाल, हिमांशु कश्यप, आदित्य झा, मनीष कुमार , कलावती, संतोष, अजय कुमार, राकेश कुमार, मदन सिंह, रतन, अमित सहित बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पब्लिक लाइव टुडे में आपका स्वागत है हमारे चैनल में खबर और विज्ञापन देने के लिए संपर्क करे-9997778161