प्रदेशसेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यालय उत्तरा सब एरिया मुख्यालय मेजर जनरल एम पी एस गिल को उत्तराखंड राज्य एवं निवासियों के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्यपाल की प्रशंसा से सम्मानित किया गया है।
उत्तराखंड सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल एमपीएस गिल, वीएसएम ने स्वतंत्र दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को लोक भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से राज्यबके मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में सम्मान प्राप्त किया। इस अवसर पर उत्तराखंड सब एरिया के डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग एवं देहरादून कैंट के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर आरएस थापा भी मौजूद थे।
राज्यपाल द्वारा यह सम्मान उत्तराखंड सब एरिया की परिचालन तैयारियों, मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (एचएडीआर), पूर्व सैनिकों के कल्याण तथा नागरिक-सैन्य समन्वय के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है। पउत्तराखंड सब एरिया ने राज्य प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर प्राकृतिक आपदाओं और आपात स्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने एवं पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के प्रति भी अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर बनाए रखा है।
यह प्रशंसा उत्तराखंड सब एरिया के सभी रैंकों के सामूहिक प्रयासों, प्रोफेशनलिज्म और अटूट समर्पण को मान्यता प्रदान करती है। यह सशस्त्र बलों और उत्तराखंड की जनता के बीच मजबूत एवं स्थायी संबंधों को भी और सुदृढ़ करती है। राज्य को सहायता एवं राहत तैयारियों,आपदा-प्रतिरोधक क्षमता और विकास में एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में उत्तराखंड सब एरिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।